सीकर स्थित जिला कलेक्ट्रेट में सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सोमवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर भावना शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में शहर से अतिक्रमण हटाने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने अवैध कट बंद करने से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।