बनखेड़ी। थाना क्षेत्र बनखेड़ी अंतर्गत ग्राम गुंदरई में बुधवार 22 जनवरी को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 22 वर्षीय युवक का शव खेत में पेड़ से फांसी पर लटका मिला। मृतक की पहचान विष्णु यादव, पिता मन्नालाल यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी गुंदरई के रूप में हुई है।