खुजनेर: निर्जला एकादशी के मौके पर राजगढ़ विधायक ने खुजनेर के खाटू श्याम मंदिर पर की पूजा अर्चना
खुजनेर के खाटू श्याम मंदिर पर निर्जला एकादशी के मौके पर गुरुवार को सुबह 11:00 बजे करीब राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में अन्य भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया।