डीग: डीग की तीन अनाथ बेटियों को मिलेगा पालनहार योजना का सहारा
Deeg, Bharatpur | May 18, 2026 आबकारी मोहल्ला नई सड़क निवासी स्वर्गीय निहाल सिंह और उनकी पत्नी मधुबाला की मृत्यु के बाद अनाथ हुई उनकी तीन मासूम बेटियों को अब राज्य सरकार की पालनहार योजना के तहत सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इस संबंध में जिला कलक्टर को रिपोर्ट भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।