बहराइच: रायपुर राजा में डुगडुगी बजवाकर माफिया गब्बर सिंह की पत्नी के नाम दर्ज मकान हुआ कुर्क
सूबे के टॉप 50 माफियाओं की सूची में शामिल अपराधी देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह की पत्नी सारिका सिंह के नाम से थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रायपुर राजा मोहल्ले में बने मकान नम्बर 424 को उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के प्रावधानों के तहत डीएम ने कुर्क करने का आदेश दिया था। डुगडुगी बजवाकर कुर्क कर दिया गया है।