उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के चौसा मुख्यालय में संचालित श्रीमन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उक्त अस्पताल के डॉक्टर के लापरवाही की वजह से जान गई है। इस दौरान अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध किया। बताया जा रहा है कि उक्त अस्पताल फर्जी संचालित है।