दनियावां: दनियावां थाना के पास ही एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी पांच लोग हुए जख्मी।
Daniawan, Patna | Jun 11, 2026 दनियावां थाना के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है। ऑटो पर सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। बताया जाता है कि त्रिवेणी संगम पर स्नान करने के बाद ऑटो पर सवार होकर सभी लोग अपने घर चंडी बाजार लौट रहे थे। इसी क्रम में घटना घटी है। सभी को घायल को दनियावां पीएचसी में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया है।