मुरैना नगर: जौरा रोड पर सिहोरी गांव से लौट रहे बुजुर्ग हलवाई को बोलेरो ने रौंदा, शव परिजनों को सौंपा गया
मुरैना के दत्तपुरा निवासी 82 वर्षीय पतिराम शिवहरे की जौरा रोड पर बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। पेशे से हलवाई पतिराम रविवार रात सिहोरी गांव से काम कर लौट रहे थे, तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हादसा हुआ। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया।आज सोमवार को पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।