सहारनपुर: PWD कार्यालय के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक्टिवा, युवक गंभीर घायल, बेसुध हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
सहारनपुर के देहरादून चौक स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास शनिवार देर रात उस समय एक सड़क हादसा हो गया। जब एक एक्टिवा सवार युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर मूर्छित अवस्था में पहुंच गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।