बलियापुर: 15वीं वित्त आयोग की राशि न मिलने पर मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल बीडीओ से मिला
मुखिया संघ के अध्यक्ष गणेश महतो के नेतृत्व में मुखिया का प्रतिनिधि मंडल बलियापुर के बीडीओ सह सीओ मुरारी नायक से मिला इस दौरान पंचायत में करीब 2 साल से 15वीं वित्त आयोग योजना राशि नहीं मिलने के संबंध में चर्चा किया गया कई मुखियाओं ने कहा कि विभागीय दबाव के कारण उन्होंने अपने पंचायत में योजना का फंड नहीं होने के बावजूद अपनी व्यक्तिगत राशि से योजना पूरा किया