सीतामऊ: मिड इंडिया और गीता भवन अंडरब्रिज में जलभराव से बढ़ा खतरा, जिम्मेदार विभागों पर लापरवाही के आरोप
मंदसौर के मिड इंडिया और गीता भवन अंडरब्रिज में बिना बारिश के भी जलभराव बना हुआ हे ,स्थानीय लोगों के अनुसार करीब छह इंच पानी भरने से दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं। शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस है,मानसून से पहले समाधान नहीं होने पर हादसों का खतरा बढ़ने की आशंका है,