अनूपपुर: पेड़ की डाल गिरने व सर्पदंश से दो मौतें
पीएम में देरी पर भड़के परिजन, वरिष्ठ डॉक्टर ने संभाला मोर्चा
अनूपपुर में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग घटनाओं में गंगाराम कोल की पेड़ की डाल गिरने से तथा 15 वर्षीय आशीष कोल की करैत सांप के काटने से मौत हो गई। मृत बालक के पोस्टमार्टम में देरी से परिजन व ग्रामीण नाराज हो गए। बाद में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.सी. राय ने स्वयं पीएम कराकर शव वाहन से शव गांव भिजवाया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी