बनमनखी: बनमनखी प्रखंड में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 56.22% मतदान
बनमनखी प्रखंड के 14 पैक्सों में सोमवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया। कुल 56.22 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।