महोबा: सिजवाहा गांव में फसल बीमा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, अन्य राज्यों के जालसाजों ने हड़प ली बीमा राशि
Mahoba, Mahoba | Sep 17, 2025 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। सिजवाहा गांव में अन्य राज्यों के जालसाजों ने किसानों की भूमि पर फर्जी बटाईदार बनकर बीमा कंपनी के कर्मचारियों से मिलीभगत की और सैकड़ों पॉलिसियां करा लीं। इन पॉलिसियों से लाखों रुपये का क्लेम उनके खातों में पहुंचा। मामला सामने आने पर किसान संगठनों में आक्रोश है और सीबीआई जांच की मांग उठी है।