गौरिहार: टिकरी में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को स्वास्थ्य और योजनाओं की दी जानकारी
गौरिहार विकासखंड की ग्राम पंचायत टिकरी में आईसेक्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जूनियर डॉक्टर श्रीमती भावना राजे प्रजापति ने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे किशोर-किशोरियों और महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, एनीमिया रोकथाम तथा महिला एवं किशोर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।