बेगूसराय: जिले में बकरीद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ: SP ने दी जानकारी
बेगूसराय जिले में बकरीद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्जिद, ईदगाह आदि चौक-चौराहों पर बकरीद पर्व को लेकर विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई थी. साथ ही सोशल मीडिया पर पहली नजर रखी जा रही थी.