फुल्लीडूमर: बहोरना पुल का डायवर्सन लोहागढ़ नदी में आई बाढ़ से टूटा, खेसर से मुंगेर जिले के तारापुर पथ में आवागमन ठप
खेसर-तारापुर मार्ग में बहोरना गांव के पास लोहागढ़ नदी के ध्वस्त पुल का डायवर्सन नदी में आई बाढ़ से टूट गया। जिससे इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। यहां मालूम हो कि करीब साल भर पूर्व नदी में बाढ़ की वजह से पुल ध्वस्त हो गया था। जिसके बाद विभाग द्वारा डायवर्सन बनाया गया था। जो भारी बारिश से नदी में आई बाढ़ के चलते डायवर्सन टूटकर नदी में बह गया।