फुल्लीडूमर: मानिक पथड्डा गांव के बहियार में जबरन धान के खेत में पानी छोड़ने से मना करने पर किसान को कुदाल से मारकर सिर किया जख्मी
मानिक पथड्डा गांव के बहियार में धान के खेत में जबरन पानी छोड़ने से मना करने पर मानिक पथड्डा गांव के किसान 42 वर्षीय संजय यादव को गांव के ही सुशील यादव ने कुदाल से मारपीट कर सिर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां इलाज कराने के बाद जख्मी ने थाने में आवेदन देकर जबरन कुदाल से मारकर सिर जख्मी करने का आरोप लगाया है।