मेदिनीनगर (डालटनगंज): गढ़गांव पुलिया के पास हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बस पर बैठे चार बाराती झुलसे, अस्पताल में भर्ती
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव पुलिया के समीप शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से बारात में जा रहे चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रात 11.30 बजे एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।