Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

वैर: वैर में मजदूर महिलाओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो महिलाओं की मौत, एक दर्जन घायल

Weir, Bharatpur | Jul 3, 2026
थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के समीप गुरुवार सुबह खेतों में मजदूरी करने जा रही महिलाओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन महिलाएं घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

MORE NEWS

बारिश में पानी से ढके गड्ढे और निर्माण स्थल बने हादसों की वजह, प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग
भरतपुर, 28 जुलाई।
शहर और औद्योगिक क्षेत्रों में मंगलवार को हुई अच्छी बारिश के बाद कई सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे सड़क पर बने गड्ढे और निर्माणाधीन स्थल पूरी तरह पानी में छिप गए। इसी दौरान एक वाहन चालक सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के प्रयास में पानी से ढके गड्ढे में वाहन सहित फँस गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना प्रशासन और संबंधित विभागों के लिए गंभीर चेतावनी मानी जा रही है।
बारिश के मौसम में सड़क निर्माण, पुल, नालों और अन्य विकास कार्यों के कारण जिले के कई स्थानों पर खुदाई और खुले गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे स्थानों पर यदि पर्याप्त बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर, रेडियम टेप, चेतावनी बोर्ड और रात्रि में दिखाई देने वाली फ्लैशिंग लाइट जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएँ नहीं होंगी, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रशासन से मांग की गई है कि जिले में जहाँ-जहाँ निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहाँ तत्काल प्रभाव से सुरक्षा मानकों के अनुरूप मजबूत बैरिकेडिंग और स्पष्ट चेतावनी संकेत लगाए जाएँ, ताकि दिन और रात दोनों समय तथा जलभराव की स्थिति में भी वाहन चालकों और आम नागरिकों को सुरक्षित मार्ग की जानकारी मिल सके।
मांग करने वालों का कहना है कि यह केवल सुविधा का नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। समय रहते आवश्यक कदम उठाकर कई संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है, ताकि आमजन सुरक्षित आवागमन कर सकें।

बारिश में पानी से ढके गड्ढे और निर्माण स्थल बने हादसों की वजह, प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग भरतपुर, 28 जुलाई। शहर और औद्योगिक क्षेत्रों में मंगलवार को हुई अच्छी बारिश के बाद कई सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे सड़क पर बने गड्ढे और निर्माणाधीन स्थल पूरी तरह पानी में छिप गए। इसी दौरान एक वाहन चालक सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के प्रयास में पानी से ढके गड्ढे में वाहन सहित फँस गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना प्रशासन और संबंधित विभागों के लिए गंभीर चेतावनी मानी जा रही है। बारिश के मौसम में सड़क निर्माण, पुल, नालों और अन्य विकास कार्यों के कारण जिले के कई स्थानों पर खुदाई और खुले गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे स्थानों पर यदि पर्याप्त बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर, रेडियम टेप, चेतावनी बोर्ड और रात्रि में दिखाई देने वाली फ्लैशिंग लाइट जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएँ नहीं होंगी, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन से मांग की गई है कि जिले में जहाँ-जहाँ निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहाँ तत्काल प्रभाव से सुरक्षा मानकों के अनुरूप मजबूत बैरिकेडिंग और स्पष्ट चेतावनी संकेत लगाए जाएँ, ताकि दिन और रात दोनों समय तथा जलभराव की स्थिति में भी वाहन चालकों और आम नागरिकों को सुरक्षित मार्ग की जानकारी मिल सके। मांग करने वालों का कहना है कि यह केवल सुविधा का नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। समय रहते आवश्यक कदम उठाकर कई संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है, ताकि आमजन सुरक्षित आवागमन कर सकें।

Weir, Bharatpur | Jul 28, 2026

कांग्रेस तो, चुनाव आते है ,उदघाटन करते है और घोषणाएं करते है..... काम तो हम कर रहे है हमारी सरकार कर रही है। सीएम भजनलाल शर्मा

कांग्रेस तो, चुनाव आते है ,उदघाटन करते है और घोषणाएं करते है..... काम तो हम कर रहे है हमारी सरकार कर रही है। सीएम भजनलाल शर्मा

Weir, Bharatpur | Jul 28, 2026

मथुरा:- मुडिया पूर्णिमा पर गोवर्धन परिक्रमा देने वाले श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, रेलवे स्टेशन पर की गई है विशेष व्यवस्था..........

मथुरा:- मुडिया पूर्णिमा पर गोवर्धन परिक्रमा देने वाले श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, रेलवे स्टेशन पर की गई है विशेष व्यवस्था..........

Weir, Bharatpur | Jul 28, 2026

अजमेर जिले के नरवर क्षेत्र के गाँव भवानीखेड़ा में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में प्रशिक्षण ले रहा एक जवान अपने पिता के निधन की सूचना मिलने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर पहुँचा।
बताया जा रहा है कि जवान अपने घर से लगभग 1100 किलोमीटर दूर ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहा था। पिता के निधन की खबर मिलते ही उसने तत्काल हवाई यात्रा कर घर पहुँचने का प्रयास किया। सेना से पाँच दिन का अवकाश मिलने के बाद वह अपने पिता को अंतिम विदाई देने पहुँचा और बेटे होने का अपना फ़र्ज़ निभाया।

अजमेर जिले के नरवर क्षेत्र के गाँव भवानीखेड़ा में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में प्रशिक्षण ले रहा एक जवान अपने पिता के निधन की सूचना मिलने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर पहुँचा। बताया जा रहा है कि जवान अपने घर से लगभग 1100 किलोमीटर दूर ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहा था। पिता के निधन की खबर मिलते ही उसने तत्काल हवाई यात्रा कर घर पहुँचने का प्रयास किया। सेना से पाँच दिन का अवकाश मिलने के बाद वह अपने पिता को अंतिम विदाई देने पहुँचा और बेटे होने का अपना फ़र्ज़ निभाया।

Weir, Bharatpur | Jul 28, 2026

पूर्व कैबिनेट मंत्री व धौलपुर करौली सांसद भजनलाल जाटव की मांग है कि 
भाजपा सरकार का वैर विधानसभा के भुसावर उपखंड के साथ सौतेला व्यवहार आखिर क्यों?

कल माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी वैर विधानसभा के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर उम्मीद है कि वे बृज क्षेत्रीय विकास योजना में वैर विधानसभा के भुसावर उपखंड को शामिल करने की घोषणा करेंगे।

बृज क्षेत्रीय विकास योजना में वैर विधानसभा के भुसावर उपखंड को शामिल न किया जाना क्षेत्र की जनता के लिए निराशाजनक है। आखिर क्या भुसावर उपखंड बृज क्षेत्र का हिस्सा नहीं है? यदि है, तो फिर यहां की जनता को इस महत्वपूर्ण विकास योजना से वंचित क्यों रखा गया?

माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए वैर विधानसभा के भुसावर उपखंड को भी बृज क्षेत्रीय विकास योजना में शामिल करें, ताकि क्षेत्र की जनता को भी विकास का समान अवसर मिल सके।

पूर्व कैबिनेट मंत्री व धौलपुर करौली सांसद भजनलाल जाटव की मांग है कि भाजपा सरकार का वैर विधानसभा के भुसावर उपखंड के साथ सौतेला व्यवहार आखिर क्यों? कल माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी वैर विधानसभा के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर उम्मीद है कि वे बृज क्षेत्रीय विकास योजना में वैर विधानसभा के भुसावर उपखंड को शामिल करने की घोषणा करेंगे। बृज क्षेत्रीय विकास योजना में वैर विधानसभा के भुसावर उपखंड को शामिल न किया जाना क्षेत्र की जनता के लिए निराशाजनक है। आखिर क्या भुसावर उपखंड बृज क्षेत्र का हिस्सा नहीं है? यदि है, तो फिर यहां की जनता को इस महत्वपूर्ण विकास योजना से वंचित क्यों रखा गया? माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए वैर विधानसभा के भुसावर उपखंड को भी बृज क्षेत्रीय विकास योजना में शामिल करें, ताकि क्षेत्र की जनता को भी विकास का समान अवसर मिल सके।

Weir, Bharatpur | Jul 28, 2026

वैर: वैर में मजदूर महिलाओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो महिलाओं की मौत, एक दर्जन घायल - Weir News