धमतरी: पिकअप वाहन चालक संघ ने स्टेयरिंग छोड़कर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, जानिए क्या हैं उनकी मांगें
पिकअप चालक संघ के अध्यक्ष रवि साहू ने बताया कि बढ़ती लागत के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान भाड़ा दरों में वाहन संचालन करने पर पर्याप्त आय नहीं हो पा रही है। जिससे परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी चुनौती बन गया है। इसी मांग को लेकर पिकअप चालक संघ पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में हड़ताल पर बैठ गए हैं।