शिकोहाबाद नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए गए ब्रांड एंबेसडर ने मंगलवार सुबह सफाई कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। ब्रांड एंबेसडर से कुछ लोगो ने सफाई कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत की थी, जिसके बाद नगर पालिका के अधिकारीगण भी तत्काल मौके पर पहुंचे थे। नगर पालिका के अधिकारीगण ने संबंधित क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया।