शाहजहाँपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने गुरुवार को एक बिखरते परिवार को टूटने से बचा लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस सत्र में कुल 15 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें से एक दंपत्ति ने 3 साल पुराने मनमुटाव को भुलाकर फिर से साथ रहने का फैसला किया।