गांव बांडा कॉलोनी पुलिस चौकी की पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव दो बीएम से 5130 नशीली गोलियों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी एएसआई कालूराम मीणा ने आज रविवार शाम 6:30 बजे बताया कि पुलिस ने आरोपी सुखप्रीत सिंह पुत्र देवसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पुलिस टीम के द्वारा गंभीरता से पूछताछ की जा रही है।