सांगानेर: जयपुर टोंक रोड पर गांधीनगर मोड के पास तेज रफ्तार बेकाबू कार डिवाइडर पर चढ़ी, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप
जयपुर में टोंक रोड स्थित गांधीनगर मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति में थी और चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते वाहन सीधे डिवाइडर पर जा चढ़ा। वही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल गाड़ी को सीधा करवाया।