सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंजाबी मार्केट में चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। ‘वृंदा कलेक्शन’ गारमेंट्स शॉप पर ईद की खरीदारी के बहाने आई एक बुर्कानशीं महिला ने भीड़ का फायदा उठाकर कीमती सूट चोरी कर लिया। बाद में स्टॉक मिलान के दौरान सूट गायब मिलने पर सीसीटीवी फुटेज देखी गई, जिसमें पूरी वारदात कैद मिली। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई