बकेवर थाना क्षेत्र में बिजौली के पास आगरा–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर रविवार भोर तरबूज से भरी डीसीएम ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर सरसों के खेत में पलट गई। हादसे में तरबूज खेत में बिखर गए, लेकिन चालक-परिचालक सुरक्षित बच गए।डीसीएम महाराष्ट्र से तरबूज लेकर कानपुर जा रही थी। डंपर को ओवरटेक करते समय वाहन असंतुलित हो गया।