सिवनी: सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, लखनादौन कोर्ट का बड़ा फैसला
Seoni, Seoni | Jun 27, 2026 सिवनी के लखनादौन में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। शनिवार को प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने दोनों दोषियों अंचल कुमरे और संजू कुमरे को मुख्य आरोप में 20-20 वर्ष के कठोर कारावास सहित अन्य धाराओं में भी सजा सुनाई है। मामला नवंबर 2024 का है, जिसमें पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर आरोप पत्र पेश किया था।