कैराना: कैराना में कचहरी द्वार के निकट बीमार अधेड़ की सड़क पर गिरकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Kairana, Shamli | Apr 25, 2026 शनिवार दोपहर करीब दो बजे कैराना में कचहरी द्वार के निकट मुख्य मार्ग पर एक 55 वर्षीय अधेड़ सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त 55 वर्षीय गुलफाम निवासी आर्यपुरी के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।