अमरोहा: अमरोहा रोड पर गांव जोई में बिजली का तार टूटकर खेत में गिरा, 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Amroha, Amroha | Apr 22, 2024 जोई के रहने वाले मोहम्मद दाऊद के 5 बीघा गेहूं का खेत है। उनके खेत से बिजली की हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। अचानक बिजली का तार टूट कर उनके खेत में गिर गया जिससे गेहूं की पांच बीघा फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस दौरान आसपास के किसानों के भी होश उड़ गए। सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ।