अमरोहा: जिले में हवा के साथ हो रही बारिश, गेहूं की फसल को होगा भारी नुकसान
Amroha, Amroha | Apr 22, 2024 आज सोमवार की सुबह से ही अमरोहा में हवा के साथ बारिश हो रही है। इस बे मौसम बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान है। मौसम को देखते हुए किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है और एक चिंता की लकीर किसानों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। किसानों का कहना है कि बे मौसम बारिश से हमारी फसल को नुकसान होगा और हम अपने बच्चों का पालन पोषण कैसे करेंगे ।