गुण्डरदेही: धर्मी के तिरथेस देशमुख का अग्निवीर में चयन हुआ, जो सेना में जाने की तैयारी कर रहे थे, ट्रेनिंग के लिए विदाई दी गई
गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम धर्मी के तिरथेस देशमुख जो कि पिछले कई बरसों से कड़ी मेहनत कर देश सेवा के लिए सेना में जाने की तैयारी कर रहे थे आखिरकार उनका मेहनत रंग लाया और उनका चयन अग्निवीर में हो गया उनकी इस उपलब्धि से उनके माता पिता और परिजन सहित ग्राम वासियों में काफ़ी ख़ुशी की लहर है तिरथेस देशमुख ने बताया कि उनका सपना था कि वह एक दिन सेना में जाकर देश की सेवा करेगा आखिरकार उसका सपना पूरा हुआ और उनका चयन अग्निवीर में हो गया जिसके ट्रेनिंग के लिए उसको विदा किया गया है।