अम्बाला कैंटोनमेंट: अंबाला छावनी में शातिर चोरों ने एक घर के ताले चटका के घर में रखे जेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया।
अंबाला छावनी की सैनिक कालोनी के रहने वाले वरुण के पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसके कारण उसे अपने पिता के घर पर ही रुकना पड़ गया । पीछे से घर ख़ाली था तो चोरों को मौका मिल गया और चोरों ने घर की अलमारी में पड़े ज़ेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया । सुबह जब वरुण और उनकी पत्नी वापिस घर आये तो उन्होंने देखा कि दरवाजों के सारे ताले टूटे हुए हैं। सामान बिखरा पड़ा था।