रघुराजनगर नगरी: मैहर के घंटाघर कटरा बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन ने छेड़ा अभियान, दुकानदारों ने भी लिया संकल्प
शहर को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने संयुक्त टीम के साथ घंटाघर स्थित कटरा बाजार और तहसील कार्यालय चौराहा की दुकानों पर जागरूकता अभियान चलाया। घंटाघर, कटरा बाजार और तहसील कार्यालय चौराहा की अनेक दुकानों पर प्रशासन की संयुक्त टीम पहुंची। व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध के बारे में समझाया गया।