बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 4 मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे, एसपी ने दी जानकारी
बेगूसराय पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 04 मोबाइल को उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में एसपी ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के दो, वीरपुर थाना क्षेत्र के एक एवं बरौनी थाना क्षेत्र के एक वास्तविक मोबाइल धारक को उन्हें सुपुर्द किया गया है.