झांसी: झांसी में एक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग की 10 दिन बाद हुई मौत, बस ने रौंदा था, दोनों पैर काटने पड़े, मगर नहीं बच पाई जान
Jhansi, Jhansi | May 24, 2026 झांसी में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की रविवार को मौत हो गई। 14 मई को हरनारायण यादव तेरहवीं में शामिल होकर अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था। बस स्टैंड पर ऑटो से उतरकर वह बस रोकने लगा। तभी बस ने उसे रौंद दिया। बस के पहिए उसके पैरों के ऊपर से निकल गए। इससे दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। हादसे में हरनारायण गंभीर घायल हो गया। और उपचार के दौरान हुई मौत।