मड़ियाहू: खड़ी मशीन से टकराई बाइक, युवती हुई घायल
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवती घायल हो गई। घटना भवानिगंज गांव के पास बाबतपुर-जमालपुर मार्ग पर हुई, जहां सड़क पर खड़ी क्रेन मशीन से बाइक टकरा गई। बलभदर गांव निवासी कन्हैया वाराणसी के बड़ागांव से शादी समारोह से लौट रहे थे।