पन्ना: बड़ा हादसा टला: सरहंजा स्कूल मे गिरा महुआ का विशाल पेड़, शौचालय क्षतिग्रस्त; परिसर मे खड़े जर्जर पेड़ों से मंडराया खतरा
Panna, Panna | Jul 8, 2026 सरहंजा माध्यमिक विद्यालय में महुआ का विशाल पेड़ गिरने से स्कूल का शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, परिसर में अब भी कई जर्जर पेड़ खड़े हैं, जिससे अभिभावकों में भारी चिंता है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से इन खतरनाक पेड़ों को तत्काल हटाने की मांग की है।