थाना गभाना क्षेत्र में महरावल रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार तड़के करीब तीन बजे रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी गभाना सचिन कुमार के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 42 वर्ष है