नरसिंहपुर: ओले गिरने से गेहूं की फसल हुई बर्बाद, पाठा के किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से की मुआवजे की मांग
मुंगवानी थाना क्षेत्र के पाठा गांव में ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई। गेहूं की बर्बाद फसल लेकर किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को आवेदन दिया। किसानों का कहना है कि कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा मौके का मुआयना करने के 7 दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसे लेकर कलेक्टर को आवेदन दिया है, ताकि बर्बाद फसल का मुआवजा मिल सके।