नरसिंहपुर: मलाह पिपरिया निवासी किसान ने पुलिया के आगे रास्ता बनाए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन
किसान ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा उनके खेत जाने वाले रास्ते के बीच एक पुलिया निर्माण कार्य किया गया है। यह पुलिया अधिक ऊंची हो जाने के चलते आगे जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं। जिसके चलते किसान अपने खेत नहीं जा पा रहे। जिससे परेशान होकर किसान ने आज कलेक्ट्रेट पहुंच कलेक्टर महोदय को आगे के रास्ते निर्माण की मांग की है।