कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में आज 5 मार्च को जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों ने सीईओ जिला पंचायत को अपनी समस्याएं बताई और आवेदन दिए। सीईओ जिला पंचायत ने लोगों की समस्याएं को गंभीरता से सुना । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निदेश दिए।उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया।