गढ़वा: रंका अनुमंडल में हाथियों का आतंक, चुतरू गांव में एक व्यक्ति की मौत; कई गांवों के लिए रेड अलर्ट जारी
Garhwa, Garhwa | Jun 26, 2026 गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात रंका पूर्वी वन प्रक्षेत्र अंतर्गत चुतरू गांव में हाथियों के झुंड ने हमला कर एक व्यक्ति को पटक-पटक कर मार डाला। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के मद्देनजर गढ़वा दक्षिणी वन प्रमंडल ने रंका पूर्वी एवं रंका पश्चिमी वन प्रक्षेत्र के कई गांवों के लि