चूरू: शेखावत कॉलोनी में आग से झुलसे 75 वर्षीय बुजुर्ग को गंभीर हालत में जयपुर किया गया रैफर
Churu, Churu | Nov 17, 2025 चूरू शहर की शेखावत कॉलोनी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 75 वर्षीय बुजुर्ग ज्ञान सिंह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई।