मांझी: करंट लगने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम
Manjhi, Saran | May 22, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई ।मृतक की पहचान प्रमोद मांझी के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार करीब 9: बजे अंकुश अपने घर के पास खेल रहा था तभी अचानक टूट कर गिरे बिजली के धारा प्रवाहित तार के चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर पड़ा।जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया