उदयपुर जिले के सविना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुने मकानो में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया। रविवार शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सागर पिता माधव खण्डेलवाल निवासी रम्या रिसॉर्ट के पास, डाकन कोटडा घर मे रखे जेवरात व नगदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।