राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने बुधवार को शाम 4:00 बजे करीब ब्यावरा में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 2 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन रेस्ट हाउस, 3 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से राजगढ़ बाईपास से नवीन अस्पताल एवं एसडीएम कार्यालय से अहिंसा द्वारा तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।