छौड़ाही: छौड़ाही में जनता दरबार आयोजित, पांच नए आवेदन प्राप्त, तीन मामलों का हुआ निष्पादन।
छौड़ाही प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को लगभग 4 बजे करीब जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व अंचलाधिकारी चंद्र प्रकाश पांडेय ने किया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी