कांके: पिठोरिया थाना क्षेत्र के बाढ़ू स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय में चोरी
Kanke, Ranchi | Nov 22, 2025 पिठोरिया थाना क्षेत्र के बाढ़ू स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजे चोरी की घटना हुई है। चोर राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय के दरवाजा का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर समेत कई जरूरी सामान की चोरी की गई है। चोरी की घटना को लेकर पिठोरिया थाना में मामला दर्ज कराया गया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।