गुना नगर: कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के बाद युवक का हंगामा, पुलिस से निराश होकर कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
गुना कलेक्ट्रेट में मंगलवार 24 मार्च को जनसुनवाई के बाद दोपहर करीब 2 बजे बांसखेड़ी घोसीपुरा निवासी सूरज प्रजापति ने हंगामा कर दिया। युवक ने आरोप लगाया कि घोसीपुरा घाटी पर उसके साथ मारपीट हुई और पुलिस ने मदद नहीं की। आक्रोशित युवक कलेक्ट्रेट पहुंचा। तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा ने उसे शांत कराया, वहीं कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने मामले की जांच के निर्देश दिए।